Monday, June 2, 2014

एटीएम से अवैध रूप से बेच रहे हैं पानी!

        एटीएम से अवैध रूप से बेच रहे हैं पानी!

मानखुर्द इलाके में एक एनजीओ अवैध रूप से बिना इजाजत एटीएम से पानी बेच रहे हैं। वंदना फाउंडेशन और अन्य NGO ने मिलकर पानी की एटीएम ‘एक्वाएटीएम’ मशीन लगाया है जिससे 1 रुपये में 1 लीटर पानी दिया जा रहा है। एटीएम से पानी बेचने की इस योजना को शुरू किए लगभग 2 महीने हो चुके हैं। इस मामले का जब बीएमसी अधिकारियों को पता चला, तो उनका कहना था कि हम ने वंदना फाउंडेशन को एटीएम से पानी बेचने की इजाजत नहीं दी है। इस पानी के एटीएम के द्वारा एक दिन में लगभग 1000 लीटर पानी लोगों को दिया गया।



एम-ईस्ट वॉर्ड ऑफिसर किरन दिघावकर ने बताया कि वंदना फाउंडेशन के कुछ लोग छह महीने पहले हमारे पास एटीएम से पानी बेचने की इजाजत मांगने आए थे, लेकिन हम ने उन्हें अभी तक ऐसी कोई भी मंजूरी नहीं दी है। मशीन लगाने और जहां तक पानी बेचने का सवाल है उसके लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। दिघावकर ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, अवैध रूप से पानी बेच रही वंदना फाउंडेशन का कहना है कि हमें बीएमसी से मंजूरी लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमने सोसाइटी से बात करके वहां पर पानी की एटीएम मशीन लगाई है। इसमें बीएमसी का कोई रोल नहीं।

प्रस्तुति: विनय सिंह



http://epaper.navbharattimes.com/details/30712-37610-2.html

No comments:

Post a Comment