फैशन की नई परिभाषा कॉज-वे मार्केट
दक्षिण मुंबई में शहीद भगत सिंह रोड पर लगती है खूबसूरत कॉज-वे मार्केट। कोलाबा इलाके में लगने वाले इस मार्केट के नाम से ही इलाका जाना जाता है। कोलाबा कॉज-वे सैलानियों के लिए मुख्य शॉपिंग स्पॉट है। यह ऐसी जगह है, जहां फैशन की अपनी एक परिभाषा है, कोलाबा कॉज-वे बाजार में आभूषणों, फल व सब्जियां के साथ कान की बाली तक हर तरह के सामान मिल सकते हैं। कोलाबा कॉज-वे बाजार स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। विदेश से आए पर्यटक भी यहां के बाजार में शॉपिंग करने आते हैं।
कॉज-वे को ईस्ट इंडिया कंपनी ने स्थापित किया था। इस जगह को सैलानी कोलाबा कॉज-वे के नाम से जानते हैं, जबकि इस रोड का असली नाम शहीद भगत सिंह रोड है लेकिन इसे बहुत कम लोग जानते हैं। इस बाजार में काफी संख्या में दुकानें है, जहां पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, भारतीय और साथ ही विदेशी कपड़ों कुछ इम्पोर्टेड और कॉस्मेटिक सामान मिलते है। कॉजवे गेट-वे के करीब कई अन्य फेमस जगहें रिगल सिनेमा, अफगान चर्च, छत्रपती शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय भी हैं।

डिजाइनर सामान : कोलाबा कॉज-वे बाजार में हर तरह के डिजाइनर कपड़े, चप्पल, पर्स, हैंड बैग, कान की बाली, हैंडब्रेसलेट्स, चूड़िया और विभिन्न छोटे-छोटे सामान जो सैलानियों को आकर्षित करते हैं। इस बाजार में डिजाइनर सामान के अलावा और बांसुरी, तबला, इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंपोर्ट कपड़े, कॉस्मेटिक जैसे हर तरह के सामान मिलते हैं।
भाव से रहें सतर्क : कॉज-वे में समान खरीदते समय हमेशा भाव को लेकर सावधान रहें। यहां दुकान लगाने वाले रमेश यादव कहते हैं कि यहां पर हर रोज हजारों की भीड़ होती है, कुछ लोग इस बाजार की खूबसूरती देखने आते हैं तो कुछ लोग अपनी जरूरतें पूरी करने। इस बाजार के सेलिब्रिटी भी दीवाने हैं।
कैसे पहुंचे मार्केट: कोलाबा स्थित ताज महल होटेल के पास लगता है कॉज-वे मार्केट। चर्चगेट स्टेशन या सीएसटी से मार्केट पहुंच सकते हैं। हर तरह के सामान: डिजाइनर कपड़े, चप्पल, पर्स, हैंड बैग, कान की बाली, हैंडब्रेसलेट्स, बांसुरी, तबला, इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंपोर्ट किए कपड़े, कॉस्मेटिक इत्यादि।
प्रस्तुति: विनय सिंह
http://epaper.navbharattimes.com/details/20774-37501-1.html

No comments:
Post a Comment